uttar pradesh

पुलिसवालों की छुट्टियां कैंसिल, भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद आदेश हुआ जारी

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने लखनऊ पुलिस के सभी जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। अगले आदेश तक कोई भी जवान वरिष्ठ अधिकारियों की इजाजत के बिना छुट्टी पर नहीं दी जाएगी। इसे लेकर पुलिस आयुक्त ने आदेश जारी किए हैं। जो पुलिसकर्मी छुट्टी पर हैं उन्हें तत्काल ड्यूटी जॉइन करने के आदेश दिए गए हैं। आदेशों के अनुसार सीएल और ईएल किसी भी प्रकार की छुट्टी नहीं मिलेगी।

 पहलगाम हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। इसी बीच गुरुवार देर रात पाकिस्तान ने पंजाब के कई ज़िलों में एक बार फिर ड्रोन हमलों की कोशिश की, लेकिन भारतीय रक्षा प्रणाली की मुस्तैदी के चलते ये मंसूबे नाकाम हो गए। पंजाब के जालंधर, पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला और अन्य सीमावर्ती इलाकों में अचानक धमाकों की आवाज़ों ने लोगों को चौकन्ना कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button