uttar pradesh

सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद ढही, बुलडोजर की दहाड़ से गांव में हड़कंप… अब तक 60 से ज्यादा मदरसे चिन्हित

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में प्रशासन ने अवैध धार्मिक निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में गुरुवार को कोल्हुई थाना क्षेत्र के इलाहाबास गांव में सरकारी जमीन पर बनी एक मस्जिद को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर गिरा दिया। यह मस्जिद पिछले लगभग पांच वर्षों से बंजर सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई थी।

नोटिस के बाद पहुंचा प्रशासन, मस्जिद पर चला बुलडोजर
मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व में दिए गए नोटिस के आधार पर एसडीएम पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान गांव में हड़कंप की स्थिति रही। इससे पहले इसी गांव में दो दिन पहले भी एक अवैध मदरसे को बुलडोजर से गिराया गया था।

अब तक 60 अवैध मदरसे चिन्हित, अभियान जारी
प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अब तक महराजगंज जिले में करीब 60 अवैध मदरसों को चिन्हित किया गया है। इनमें से कई पर कार्रवाई हो चुकी है, जबकि कुछ निर्माण लोगों ने स्वयं ही हटा लिए हैं। स्थानीय प्रशासन इन अतिक्रमणों को हटाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है।

सीमा क्षेत्रों में अवैध ढांचों पर सख्ती, कई जिलों में कार्रवाई
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश के बाद भारत-नेपाल सीमा से सटे 0-15 किलोमीटर के दायरे में अवैध मदरसे, मस्जिदें और मजारों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान न सिर्फ महराजगंज बल्कि बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, गोंडा और बलरामपुर जिलों में भी चलाया जा रहा है। प्रशासन की इस सख्ती का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध निर्माण पर रोक लगाकर सुरक्षा और व्यवस्था को मजबूत करना है। जिले के अधिकारी इस बात पर जोर दे रहे हैं कि किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button