uttar pradesh

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपए के इनामी को लगी गोली, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

कानपुर में मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। जब 25 हजार रुपए के इनामी के साथ मुठभेड़ हो गई।‌ जो किसी घटना को अंजाम देने के लिए आया था। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर अभियुक्त ने फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त को गोली लगी। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूप नगर ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामला फजलगंज थाना क्षेत्र का है।

कानपुर में पुलिस को सूचना मिली कि गोविंद नगर पुल डाक यार्ड जीएमसी सिख लाइन के पास एक अपराधी खड़ा है। जो किसी घटना के इंतजार में है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर अपराधी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने की गोली से अपराधी को लगी। जिसकी पहचान मोहम्मद आकिब के रूप में हुई। जो हत्या का आरोपी है। जिसके ऊपर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था।

क्या कहते हैं सहायक पुलिस आयुक्त?

सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूप नगर इंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि फजलगंज पुलिस को सूचना मिली एक अभियुक्त अपराध करने के लिए खड़ा है। फजलगंज थाना पुलिस और सर्विलांस की टीम मौके पर पहुंची। जान से मारने की नीयत से मोहम्मद आकिब ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में चलाई गई गोली से आकिब घायल हो गया।‌जिसे उपचार के लिए हैलट में भर्ती कराया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button