सहारनपुर

बेहट पुलिस ने जिला बदर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। बेहट कोतवाली पुलिस ने एक जिला बदर को किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून एवं शांति व्यवस्था वनाए रखने के लिए जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अभियुक्त धर्मवीर पुत्र गुल्लू निवासी ग्राम खासौली थाना बेहट जनपद सहारनपुर के विरूद्ध गुण्डा अधिनियम की कार्यवाही के अंतर्गत अभियुक्त उपरोक्त को जिला अधिकारी न्यायालय के आदेश पर 06 माह के लिये जनपद की सीमाओं से जिला बदर किया गया था। थाना बेहट पुलिस द्वारा अभियुक्त को जिला बदर का नोटिस तामील कराते हुए जनपद की सीमाओं से बाहर छोडा गया था।
बेहट थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने बताया कि सोमवार को मुखबिर की सूचना पर थाना बेहट पुलिस टीम द्वारा पूर्व में जिला बदर किये गये अभियुक्त धर्मवीर पुत्र गुल्लू निवासी ग्राम रवासौली थाना बेहट जनपद सहारनपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना बेहट पर यूपी गुण्डा अधिनियम पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार कराने वाली पलिस टीमः-

1.उ0नि0 करन नागर थाना बेहट जनपद सहारनपुर

2.है0का0 राहुल राणा थाना बेहट जनपद सहारनपुर

4.का0 विशाल बाबू थाना बेहट जनपद सहारनपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
× How can I help you?