uttar pradesh

पिंजरे में कैद हुआ बच्चे को मारने वाला आदमखोर तेंदुआ; खत्म हुआ आतंक

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में पिछले कुछ दिनों से तेंदुए ने दहशत फैला रखी थी। इस तेंदुए ने चार साल के मासूम बच्चे को अपना शिकार बना डाला था। बच्चा अपने घर के आंगन में खेल रहा था तभी आदमखोर तेंदुआ घर में घुसा और उसे उठाकर ले गया। जिससे बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल था, लेकिन कड़ी मेहनत के बाद वन विभाग को सफलता मिली और तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया गया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस लीं।

खत्म हुआ तेंदुए का आतंक 
बता दें कि यह घटना शुक्रवार शाम को सुजौली रेंज के भैसाही गांव में हुई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। विक्की के परिवार और ग्रामीणों में काफी भय व्याप्त था। घटना के तुरंत बाद, वन विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए घटनास्थल के नजदीक आम के बाग में पिंजरा लगाया। रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे तेंदुआ उस पिंजरे में फंस गया। तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर एकत्र हो गई।

जंगल में छोड़ा जाएगा तेंदुआ 
सुजौली वनक्षेत्राधिकारी रोहित कुमार यादव और वन रक्षक उमर ने तुरंत पंहुचकर तेंदुए को ट्रैक्टर ट्रॉली में डालकर रेंज कार्यालय ले जाने का कार्य प्रारंभ किया। विभाग के रेंजर ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कारर्वाई की जाएगी। इससे क्षेत्र की जनता ने राहत की सांस ली है, क्योंकि तेंदुए के आतंक के कारण पिछले कुछ समय से गांव के लोग काफी डर में जी रहे थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button