Entertainment

कोई ठोस सबूत नहीं मिला..सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में CBI की फाइनल रिपोर्ट, रिया चक्रवर्ती को मिली क्लीन चिट

CBI की जांच और क्लोजर रिपोर्ट के अनुसार – करीब चार साल की विस्तृत जांच के बाद कोई ऐसा ठोस प्रमाण नहीं मिला जिससे यह साबित हो कि सुशांत को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया था। किसी व्यक्ति द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने के प्रमाण नहीं मिले हैं। रिपोर्ट और सूत्रों के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को इस मामले में क्लीन चिट मिल गई है।

परिवार कोर्ट में कर सकता है विरोध
CBI की इस रिपोर्ट के खिलाफ, सुशांत सिंह राजपूत का परिवार मुंबई कोर्ट में प्रोटेस्ट पिटीशन दायर कर सकता है। हालांकि, जांच एजेंसी का मानना है कि इस मामले में अब आगे जांच की कोई जरूरत नहीं है।

वहीं, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके पिता के. के. सिंह ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसमें उन्होंने धोखाधड़ी, उकसाने और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button