Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश के सतना में बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के सतना जिले में 27 वर्षीय एक युवक को ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि घटना दो दिन पहले कोलगावा थाना क्षेत्र की है।

शिकायत के अनुसार, 20 मार्च को अपराह्न करीब ढाई बजे परिवार के सदस्यों ने घर के बाहर खेल रही बच्ची को रोते हुए पाया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65 (2) (बच्ची से दुष्कर्म) तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

कांग्रेस की महिला शाखा की प्रदेशाध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इस घटना को लेकर भोपाल में विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार पर बच्चियों की सुरक्षा करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। पटेल ने कहा कि राज्य में लड़कियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, जबकि गृह विभाग संभाल रहे मुख्यमंत्री मोहन यादव इस मुद्दे पर चुप हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button