uttar pradesh

औरंगजेब के बाद गाजी की मजार का मुद्दा गर्माया, अयोध्या से CM योगी बोले- उपद्रव नहीं उत्सव…

उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक तरफ पूरे देश में औरंगजेब का मुद्दा गरमाया हुआ है, तो दूसरी तरफ अब गाजी की मजार पर भी विवाद छिड़ गया है। यूपी में खोदो और ढूंढो अभियान जोर पकड़ रहा है। इसी बीच सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या दौरे पर हैं। राम मंदिर के दर्शन करने के बाद सीएम योगी का कहना है कि यूपी में अब उपद्रव नहीं उत्सव मनाया जा रहा है।

BJP मुख्यालय पर लगा पोस्टर

दरअसल यूपी में औरंगजेब के बाद गाजी की मजार भी चर्चा में है। भारतीय गौ सेवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने लखनऊ में बीजेपी कार्यालय के बाहर पोस्टर लगवाया है। पोस्टर में उन्होंने औरंगजेब के साथ-साथ गाजी की मजार पर भी विरोध दर्ज किया है। पोस्टर पर लिखा है कि औरंगजेब की मजार के खिलाफ यूपी में हल्ला बोल, औरंगजेब का महिमामंडन नहीं बर्दाश्त होगा। औरंगजेब और गाजी की मजार यूपी में ढूंढो और खोदो अभियान। यह पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्टर को लेकर कई लोगों में जुबानी जंग शुरू हो गई है।

Aurangzeb Poster

 

देवेंद्र तिवारी ने पोस्टर शेयर करते हुए कहा कि इसे लगाने के पीछे का उद्देश्य यह है कि हमारा देश राम, कृष्ण और गौतम बुद्ध जैसी महान हस्तियों का है। औरंगजेब और गाजी जैसे लोगों का नहीं है। मैं मांग करता हूं कि इन आक्रांताओं की जहां-जहां मजारें बनी हैं, उन्हें तत्काल खोदकर फेंका जाए। यह हमारे देश के नायक नहीं लुटेरे रहे हैं।

 

CM योगी का अयोध्या दौरा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज अयोध्या के दौरे पर हैं। उन्होंने राम मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए यूपी में उपद्रव की बजाए उत्सव मनाने का ऐलान किया है। सीएम योगी ने कहा कि जिसने राम पर लिखा, वो महान हुआ। अयोध्या सनातन धर्म की आधारभूमि है। सनातन काल से ही सनातन धर्म की प्रेरणा स्थली रही है। पिछले आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने अपनी अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाया है। आठ साल पहले हमारी अर्थव्यवस्था 12 लाख 75 हजार करोड़ रुपए की थी। आज वो बढ़कर 27 लाख 51 हजार करोड़ हो गई है। प्रति व्यक्ति आए 43 हजार से बढ़कर 1 लाख रुपए हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button