uttar pradesh

छात्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या, हमलावरों ने मारीं तीन गोलियां, घटना से परिजनों में मचा कोहराम

बुलंदशहर जिले से क़त्ल की खौफनाक वारदात सामने आई है। जिले के जहांगीराबाद में दसवीं के छात्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी गई। इस खौफनाक वारदात को बाइक सवार हथियारबंद हमलावरों ने अंजाम दिया है। 16 वर्षीय मृतक निखिल बांसुरी गांव का रहने वाला था। बाइक सवार बदमाशों ने निखिल को तीन गोली मारी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button