uttar pradesh

अब यूपी प्रदेश अध्यक्ष के चयन पर टिकी हैं सभी कि निगाहें, जल्द होगी अध्यक्ष की घोषणा

भारतीय जनता पाटी (भाजपा) ने लंबे समय से प्रतीक्षित पार्टी जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्ष की आज सूची जारी कर दी।  प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश की कुल 98 संगठनात्मक जिला इकाइयों (जिला और महानगर समेत) में 70 जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किये गये हैं और बाकी 28 जिला इकाइयों के अध्यक्ष बाद में घोषित किये जाएंगे।  भाजपा के उत्तर प्रदेश निर्वाचन अधिकारी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने बताया कि प्रदेश में 70 जिलाध्यक्षों की रविवार को घोषणा की गयी है। इन जिलाध्यक्षों में 39 सामान्य वर्ग के, 25 अन्य पिछड़ा वर्ग और छह अनुसूचित जाति से संबंधित हैं जबकि पांच महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं अब सभी की निगाहें नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन पर टिकी हैं पार्टी सूत्रों की मानें तो जल्द ही यूपी बीजेपी को नया अध्यक्ष मिल सकता है। तैयारियां पार्टी ने तेज कर दी है।

भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने नए पार्टी जिलाध्यक्षों को दी बधाई
पार्टी  के मुताबिक विजय मौर्य को लखनऊ जिला इकाई का अध्यक्ष, आनंद द्विवेदी को लखनऊ महानगर का, प्रदीप अग्रहरि को वाराणसी महानगर इकाई का, जनार्दन तिवारी को गोरखपुर जिला इकाई का और देवेश श्रीवास्तव को गोरखपुर महानगर इकाई का अध्यक्ष नामित किया गया है।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने नए पार्टी जिलाध्यक्ष बनाए गए नेताओं को बधाई दी।

सीएम योगी बोले- सुरक्षा एवं सुशासन को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे
मुख्यमंत्री ने ‘‘ एक्स” पर लिखा ‘‘उत्तर प्रदेश में भाजपा के सभी नवनियुक्त जिला एवं महानगर अध्यक्ष को हार्दिक बधाई! पूर्ण विश्वास है कि आप सभी भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों का पालन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे और उ. प्र. में मा. प्रधानमंत्री जी के सुरक्षा एवं सुशासन के अभियान को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे। सभी को उज्जवल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं।

देखिए नए जिलाध्यक्षों की लिस्ट
मेरठ से विवेक रस्तोगी, अमेठी से सुधांशु शुक्ला, फिरोजाबाद से सतीश दिवाकर, बुलंदशहर से विकास चौहान, हरदोई से अजीत सिंह बबन, कुशीनगर से दुर्गेश राय, उन्नाव से अनुराग अवस्थी, रामपुर से हरीश गंगवार, कासगंज से नीरज शर्मा भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं।  नोएडा में महेश चौहान को भाजपा का महानगर अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है और गौतमबुद्धनगर जिले में अभिषेक शर्मा को जिला अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है। ललितपुर से हरीश चंद्र रावत, गाजीपुर से ओम प्रकाश राय, मैनपुरी से ममता राजपूत, रामपुर से हरीश गंगवार और मुरादाबाद से आकाश पाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। मुरादाबाद महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी गिरीश मंडुला को सौंपी गयी है।

आजमगढ़ में ध्रुव कुमार सिंह, संतकबीरनगर में नीतू सिंह, महाराजगंज में अशोक उफर् संजय पांडेय, बस्ती में विवेकानंद मिश्र, मऊ में रामाश्रय मौर्य, कुशीनगर से दुर्गेश राय, बलिया में संजय मिश्र को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। गाजियाबाद में चैनपाल सिंह को जिलाध्यक्ष और मयंक गोयल को महानगर अध्यक्ष, संभल में हरेंद्र चौधरी, मुजफ्फरनगर में सुधीर सैनी, सहारनपुर महानगर में शीतल विश्नोई को, बुलंदशहर में विकास चौहान जिम्मेदारी मिली है। बदायूं से राजीव गुप्ता और बरेली से सोमपाल शर्मा जिलाध्यक्ष और अधीर सक्सेना महानगर अध्यक्ष चुने गए हैं। बहराइच से सर्वेश कठेरिया, मथुरा से राजू यादव, कन्नौज से वीर सिंह भदौरिया, कासगंज से नीरज शर्मा, रायबरेली से बुद्धिलाल, लालगंज से विनोद राजभर भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं।

वहीं इटावा से अनूप गुप्ता, झांसी महानगर से प्रदीप पटेल , बांदा से कल्लू राजपूत, महोबा से मोहनलाल कुशवाह, चित्रकूट से महेंद्र कोटार्य को जिलाध्यक्ष बनाया है। आगरा में महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी राजकुमार गुप्ता को मिली है। कानपुर महानगर उत्तर से अनिल दीक्षित जबकि कानपुर महानगर दक्षिण से शिवराम सिंह चौहान , कानपुर देहाद से रेणुका सचान, कानपुर ग्रामीण से उपेंद्र नाथ पासवान, फरुर्खाबाद से फतेहचंद वर्मा, गोंडा से अमर किशोर कश्यप, श्रावस्ती से मिश्री लाल वर्मा, बलरामपुर से ब्रजेश पांडेय, प्रतापगढ़ से आशीष श्रीवास्तव, मछलीशहर से डॉ़ अजय कुमार सिंह, सुल्तानपुर से सुशील त्रिपाठी, गाजीपुर से ओमप्रकाश राय , सोनभद्र से नंदलाल गुप्ता, प्रयागराज गंगापार से निर्मला पासवान, प्रयागराज यमुनापार से राजेश शुक्ला, प्रयागराज महानगर से संजय गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button