Punjab

अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड हमले के आरोपियों का एनकाउंटर, 1 की मौत

अमृतसर में हुए ग्रेनेड हमले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस ने अमृतसर में मंदिर पर हमला करने वाले आरोपी का बड़ा एनकाउंटर किया है, इस दौरान आरोपी की मौत हो गई। इस बारे में ट्वीट करते हुए डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव ने कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए अमृतसर पुलिस ने हमले के आरोपियों को ट्रैक किया था और पुलिस थाना छेहरटा में FIR दर्ज की गई थी। खूफिया आधार पर जांच करके आरोपियों की  पहचान की गई थी।

PunjabKesari

 

उधर, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर का कहना है कि आज सुबह-सुबह आरोपियों के बारे में विशेष जानकारी मिली कि आरोपी राजासांसी के इलाके में घूम रहे हैं।उन्हें पकड़ने के लिए CIA और SHO छेहरटा की पुलिस पार्टियां गठित की गईं। जब एस.एच.ओ. छेहरटा ने आरोपी की मोटरसाइकिल को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल छोड़ दी और पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाईं।

एक गोली कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह के बाएं हाथ पर लगी, एक गोली इंस्पेक्टर अमोलक सिंह की पगड़ी पर लगी और एक गोली पुलिस वाहन पर लगी। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने आत्मरक्षा में अपनी पिस्तौल से गोली चलाई, जिसमें आरोपी गुरसिदक घायल हो गया अन्य आरोपी मौके से भागने में सफल रहे।  पुलिस कमिश्नर एच.सी. गुरप्रीत सिंह और आरोपी गुरसिदक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। और अस्पताल में आरोपी गुरदिक सिंह   की मौत हो गई।

मंदिर पर किया गया था ग्रेनेड हमला
उल्लेखनीय है कि अमृतसर ठाकुरद्वारा स्थित मंदिर पर शुक्रवार देर रात 2 मोटरसाइकिल सवार युवकों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया। उक्त घटना सी.सी.टी.वी में कैद हो गई, जो खूब वायरल हुई थी।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button