uttar pradesh

फिर भड़का वकील-पुलिस विवाद, पुलिसवालों ने वकीलों को बेहरमी से पीटा, पेशाब करने का भी आरोप

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां वकीलों और पुलिस के बीच विवाद के चलते पुलिस ने उनकी पिटाई कर दी। जिससे गुस्साए उनके साथी वकीलों ने थाने का घेराव कर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही वकीलों ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।

पुलिसवालों पर पेशाब करने का भी आरोप
इतना ही नहीं नाराज अधिवक्ताओं ने पुलिसकर्मियों पर पीड़ित वकीलों पर पेशाब करने का भी आरोप लगाया है। अधिवक्ताओं की शिकायत पर विभूतिखंड थाने पर निरीक्षक पंकज कुमार सहित 9 पुलिस वालों पर थाना मुकदमा दर्ज हुआ है। साथ ही उच्चाधिकारियों ने घटना के जांच के आदेश दिए हैं।

पुलिस ने डिलीट किए सीसीटीवी फुटेज 
मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ के विभूतिखंड थाने में शुक्रवार रात पुलिस और वकीलों के बीच पहले किसी बात पर कहासुनी हुई। फिर सैकड़ो की संख्या में वकीलों ने थाने में जमकर प्रदर्शन किया। अपने साथियों की पिटाई से नाराज वकीलों की कई बार पुलिस वालों से नोकझोंक भी हो गई। वकीलों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दिए।

थाने पर वकील की बेहरमी से पिटाई 
जानकीपुरम निवासी वकील सौरभ कुमार वर्मा ने बताया कि उनके तीन जानने वाले अधिवक्ता मारपीट के मामले में विभूतिखंड थाने आए थे। आरोप है कि थाने पर पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। जिसकी जानकारी मिलने पर सौरभ उनकी पैरवी में थाने पहुंचे। सौरभ का आरोप है कि वहां पुलिसकर्मियों ने उनको पकड़ कर उनकी बेहरमी से पिटाई की। जिसकी खबर मिलते ही सैकड़ो वकील थाने पहुंच गए। जहां उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

अधिवक्ताओं ने IGP चौराहे को किया जाम 
नाराज वकीलों ने रात करीब 9.30 बजे आईजीपी चौराहे को जाम कर प्रदर्शन किया। फिलहाल उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद इस मामले में विभूतिखंड थाने पर तैनात तमाम पुलिसकर्मीयो पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button