uttar pradesh

लड़ाई के बीच सामने आई प्रेम की दिलचस्प कहानी, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां एक महिला अपने जीजा के प्यार में इस कदर दीवानी हो गई कि उसने सारे रिश्तों को तार-तार कर दिया। जिसके बाद महिला ने अपने पति को छोड़कर अपने जीजा के साथ रहने का फैसला किया और दोनों रायपुर रोड स्थित एक ईंट भट्ठे पर जाकर मजदूरी करने लगे। अब इस फैसले से परिवार में विवाद गहरा गया है और मामला थाने तक पहुंच गया है।

जानिए, क्या है पूरा मामला?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह मामला करनाल के एक गांव की महिला का है, जिसकी शादी 12 वर्ष पहले नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। महिला के 2 बच्चे हैं। उसकी छोटी बहन की शादी 5 साल पहले हुई थी और उसके भी 2 बच्चे हैं। महिला के पति और उसकी छोटी बहन के बीच प्रेम संबंध हो गए। इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और कुछ समय बाद दोनों ने एक साथ रहने का निर्णय ले लिया।

पति को छोड़कर जीजा के साथ रहने लगी साली
बताया जा रहा है कि 4 महीने पहले, साली (महिला की छोटी बहन) और जीजा ने घर छोड़कर रायपुर रोड स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने की शुरुआत की। जब महिला के परिवारवालों को इसका पता चला, तो वे उनकी तलाश में जुट गए और आखिरकार उन्हें ईंट भट्ठे पर खोज लिया। जब महिला के भाई ने उसे घर वापस ले जाने की कोशिश की, तो दोनों के बीच जोरदार झगड़ा हुआ।

महिला को घर ले जाने को लेकर हुई थी लड़ाई
इस मामले में विवाद बढ़ने के बाद, भट्ठा के मुनीम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को थाने ले आई। पुलिस के अनुसार, महिला अपने जीजा के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई है। वहीं, महिला के पति और जीजा के बीच मारपीट की घटना भी हुई है, जिसके संबंध में पुलिस कार्रवाई कर रही है। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में जांच जारी है और उचित कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल इस विवाद पर कोई अंतिम फैसला नहीं हो सका है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button