तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

नैनीताल हाईवे के भोजीपुरा क्षेत्र में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। परिजनों ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। भोजीपुरा पुलिस का कहना है कि ट्रक की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों की मदद से वाहन और चालक का सुराग लगाने में जुटी है।

गौरतलब है कि भोजीपुरा क्षेत्र में एक दिन पहले ही बस और ट्रैक्टर की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए प्रशासन अब हाईवे पर निगरानी बढ़ाने की योजना बना रहा है ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।




