uttar pradesh

बांग्लादेश में चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर बोलें अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी

बांग्लादेश में लगातार हिन्दुओं पर हो रही हिंसा और ISKCON पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर अयोध्या श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बयान दिया है। उन्होंने सरकार से मजबूत कदम उठाने की बात की है।

इस्कॉन बांग्लादेश के हिंदू पुजारी की गिरफ्तारी पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं। बांग्लादेश में जो कुछ भी हो रहा है वो गलत है। भारत सरकार को इस मजबूत कदम उठाना चाहिए। इस मामले में जब तक सरकार कुछ नहीं कहती या करती है तब तक बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अन्याय होता रहेगा। जो लोग बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार कर रहे हैं, सरकार और पुलिस उनका समर्थन कर रही है।

बांग्लादेश में हिंदू पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने भी बयान दिया था। देवकीनंदन ठाकुर ने वीडियो जारी करके सनातनियों से सजग और काम करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि बांग्लादेश में नो सुनवाई नो बेल ओनली ऑन जेल हो रहा है।

बांग्लादेश में चिन्मय कृष्ण दास को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश के धर्म गुरुओं ने आपत्ति व्यक्त की है। सरकार की तरफ से भी इसे लेकर चिंता जताई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button