uttar pradesh

‘हिंदुओं को मार दो’….. संभल में हिंसा भड़काने वाला फरहत गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुई हालिया हिंसा मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिससे इस मामले में अब तक कुल 28 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम फरहत है, जो घटना के समय हिंसा में शामिल था। उसे विशेष टीम ने गिरफ्तार किया और अब उससे पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह गिरफ्तारी बहुत बड़ी मानी जा रही है। आरोपी ने दंगा होने का बाद एक वीडियो बनाया था और उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करवाया था। वायरल वीडियो में आरोपी ने कहा था कि हिंदुओं को मार दो…उधर, संभल में अगले 48 घंटे तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। शुक्रवार को जुम्मे की नमाज और चंदौसी कोर्ट में सुनवाई की वजह से जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
आपको बता दें कि संभल में हाल ही में हुई हिंसा के बाद पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई शुरू की थी। हिंसा के दौरान कई दुकानों को आग के हवाले किया गया और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था। पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी कर आरोपियों की तलाश की थी और अब तक कई मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे मामले की पूरी जांच कर रहे हैं और बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से हिंसा के कारणों और उनके मकसद के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button