भाई दूज पर सड़क हादसे में भाई की मौत, घायल हुई बहन
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज बहन को भर्ती कराया। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया।

मथुरा के थाना कोतवाली अंतर्गत भाई दूज के दिन कृष्णा नगर क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी, जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गयी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज बहन को भर्ती कराया। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक बहन को स्टेशन छोड़ने जा रहा था।
हादसे की जानकारी होने पर उप निरीक्षक विक्रांत तौमर ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिये मथुरा न्यूरो हास्पिटल भर्ती कराया। इस दौरान युवक सौरभ की मौत हो गयी। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,मथुरा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया युवक की मौत हो गयी, उसकी बहन को उपचार के लिये भर्ती कराया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल वाहन की जानकारी कर रही है। भाई दूज के दिन मौत से घरवालों का बुरा हाल हो गया।




