सरकार का बड़ी घोषणा, टीबी मरीजों को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपए
मरीजों को पर्याप्त पोषण सुनिश्चित करने और मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से भारत सरकार ने निक्षय पोषण योजना सहायता राशि को बढ़ा कर एक हजार रुपए प्रतिमाह देने का निर्णय लिया है।

टीबी मरीजों के लिए काफी राहत भरी खबर है। मरीजों को पर्याप्त पोषण सुनिश्चित करने और मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से भारत सरकार ने निक्षय पोषण योजना सहायता राशि को बढ़ा कर एक हजार रुपए प्रतिमाह देने का निर्णय लिया है।
टीबी मरीजों का पोषण भत्ता एक नवंबर से लागू हो गया है। कार्यवाहक सीएमओ डॉ. बीएन यादव ने एक न्यूज वेबसाइट को बताया कि सरकार की ओर से सभी टीबी मरीजों का पोषण भत्ता एक हजार रुपए कर दिया गया है। अब यह धनराशि मरीजों के खातों में तीन माह पर तीन हजार रुपए पहुंचेगा। हर साल छह हजार रुपए की बढ़ोतरी पोषण भत्ते में की गई है।

द स्टेटसमैन की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 6.27 लाख (627,000) से अधिक टीबी मरीज हैं, जो इसे भारत में सबसे ज्यादा टीबी के मामलों वाला राज्य बनाता है। सितंबर 2024 में प्रदेश में 11595 नए टीबी रोगियों की पहचान हुई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा 1104 टीबी मरीज कुशीनगर में मिले हैं। इसके अलावा गोरखपुर में 414, एटा में 379, लखनऊ में 345, मेरठ में 303, महाराजगंज में 272, गोंडा में 271, प्रयागराज में 262 और शाहजहांपुर में 225 टीबी मरीज मिले हैं।




