uttar pradesh

रिश्ता हुआ शर्मसार, 75 साल की नानी से नाती ने किया दुष्कर्म

अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार अवस्थी ने दर्ज रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि घटना खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी 75 वर्षीय नानी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार अवस्थी ने दर्ज रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि घटना खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। अवस्थी ने बताया कि गुरुवार की रात, बुजुर्ग महिला अपने घर में सो रही थी। तभी उसका नाती अखिलेश कुमार आया, उसे कथित तौर पर उठाकर अपने कमरे में ले गया, जहां उसने उसके साथ जबरदस्ती की।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अधिकारी ने कहा कि इसके बाद बुजुर्ग महिला को उसके नाती ने कथित तौर पर धमकी दी कि अगर उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अवस्थी ने कहा कि घटना के बाद आरोपी भाग गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग महिला को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button