crime
Trending

यौन उत्पीड़न के मामले में साउथ के जाने-माने एक्टर विजय बाबू गिरफ्तार

महिला ने विजय बाबू पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनका यौन उत्पीड़न और रेप किया है, इसके बाद एक्टर के खिलाफ एर्नाकुलम दक्षिण पुलिस में मामला दर्ज किया गया था, हालांकि इस ममाले को लेकर केरल हाई कोर्ट ने उन्हें ज़मानत दे दी थी।

साउथ सिनेमा के एक जाने-माने एक्टर विजय बाबू को यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, अप्रैल में एक महिला ने उनके ऊपर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया था। महिला ने विजय बाबू पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनका यौन उत्पीड़न और रेप किया है, इसके बाद एक्टर के खिलाफ एर्नाकुलम दक्षिण पुलिस में मामला दर्ज किया गया था, हालांकि इस ममाले को लेकर केरल हाई कोर्ट ने उन्हें ज़मानत दे दी थी।

 

जानकारी के मुताबिक, जमानत के बाद विजय बाबू दुबई भाग गए थे और इसी महिने वहां से वापस आए हैं, जिसके बाद अब पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस मामले के लिए एक टीम गठित की गई है जो यौन उत्पीड़न मामले को लेकर एक्टर से 3 जुलाई तक पूछताछ करेगी

 

वहीं आरोपों में घिरे एक्टर विजय बाबू ने इस मामले को लेकर कहा था की वो बेगुनाह हैं और इसको लेकर वो उस महिला के खिलाफ मानाहानि का मुकदमा दर्ज करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button