Punjab

दर्दनाक हादसे में युवक की मौत, 100 फीट दूरी पर मिला सिर

हादसा तब हुआ जब साहिल मोटरसाइकिल से त्रिलोकपुर रोड पर स्थित योगेश कुमार की दूध डेयरी की तरफ जा रहा था।

श्यामपुर गांव के नजदीक सड़क हादसे में एम. एस.ई. में ड्राइवर साहिल की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब साहिल मोटरसाइकिल से त्रिलोकपुर रोड पर स्थित योगेश कुमार की दूध डेयरी की तरफ जा रहा था। रायपुररानी थाना में दर्ज मामले के अनुसार साहिल के चाचा सोहन सिंह ने बताया कि वह असंध क्षेत्र के निवासी हैं।

साहिल दूध की डेयरी पर काम की देख-रेख करने जाता था और रात करीब 10:30 बजे कार्यस्थल पर जा रहा था। जब वह श्यामपुर गांव के पास पहुंचा तो वाहन चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे साहिल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां साहिल का शव सड़क किनारे मिला। उसका सिर धड़ से अलग था और मोटर साइकिल दुर्घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त थी। पुलिस ने शव को पंचकूला के सैक्टर-6 सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया और साक्ष्य जुटाए।

मृतक के परिवार का कोई सदस्य मौके पर मौजूद नहीं था, इसलिए सोहन सिंह ने पुलिस को बयान दर्ज कराया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की सूचना साहिल के मालिक योगेश ने पुलिस को दी थी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button