delhi

आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, AAP विधायक दल का नेता चुना गया

आतिशी के नाम पर नए मुख्यमंत्री के तौर पर मुहर लग चुकी है। अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी होंगी

आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक हो चुकी है। इस बैठक में आतिशी के नाम पर नए मुख्यमंत्री के तौर पर मुहर लग चुकी है। अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी होंगी। वो दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही है। उनसे पहले ये उपलब्धि बीजेपी की दिवंगत नेता सुषमा स्वराज और कांग्रेस की दिवंगत नेता शीला दीक्षित हासिल कर चुकी थी। दोनों ही नेता दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी है।

आतिशी वर्तमान में दिल्ली सरकार में सर्वाधिक विभागों की जिम्मेदारी देख रही है। वो अरविंद केजरीवाल की भी काफी करीबी मानी जाती है। अरविंद केजरीवाल ने जब रविवार को इस्तीफा सौंपने का ऐलान किया था, उसके बाद से ही लगातार कयास लगाए जा रहे थे की उनकी उत्तराधिकारी आतिशी हो सकती है। अब इसका आधिकारिक रुप से ऐलान किया जा चुका है। आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में आतिशी को अलगे मुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया है।

गौरतलब है कि आतिशी अन्ना आंदोलन के दौरान से ही संगठन में काफी सक्रिय रही है। ऐसे में पार्टी में उनकी पकड़ भी काफी मजबूत है। वहीं जब से आबाकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल जेल गए हैं, तभी से वो लगातार सरकार का मोर्चा संभाल रही है। बता दें कि पंजाबी राजपूत परिवार से आने वाली आतिशी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएट हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button