लंगडे भेडिए का 11 साल के बच्चे पर हमला, गले में गड़ा दिए दांत
यूपी में भेड़ियों के हमले लगातार जारी है। लंगड़े भेड़िए ने एक बार फिर 11 साल के बच्चे को अपना शिकार बनाया। सोमवार की रात छत पर चढ़कर भेड़िए ने बच्चे के गर्दन में दांत गड़ा दिया और उसे खींचकर ले जाने लगा।

यूपी में भेड़ियों के हमले लगातार जारी है। लंगड़े भेड़िए ने एक बार फिर 11 साल के बच्चे को अपना शिकार बनाया। सोमवार की रात छत पर चढ़कर भेड़िए ने बच्चे के गर्दन में दांत गड़ा दिया और उसे खींचकर ले जाने लगा। इतने में घरवालों को बच्चे की चीखने की आवाज आई तो वह उठकर बाहर आ गए और उन्होंने बच्चे को बचा लिया। भेड़िए का दहशत इतना है कि अब लोग अपने घरों के अंदर भी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।

बहराइच में 2 महीने में भेड़िए के हमलों में 9 लोग जान गंवा चुके हैं। 50 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। अब तक 5 भेड़ियों को पकड़ा है। वन विभाग का कहना है कि अब सिर्फ एक भेड़िया बचा है, जो लंगड़ा है। 7 दिन पहले लंगड़ा भेड़िया ड्रोन कैमरे में कैद हुआ था। तब से वन विभाग को चकमा दे रहा है। वन विभाग के 500 कर्मचारी बाढ़ के बीच उसकी तलाश में जुटे हैं। फिलहाल कई जगहों पर कैमरा लगाकर भेड़िए पर निगरानी रखी जा रही है।




