देश

PM Modi ने 6 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

झारखंड के जमशेदपुर में आज यानी रविवार की सुबह से ही जोरदार बारिश हो रही है जिसके बाद पीएम मोदी का जमशेदपुर में होने वाला रोड शो रद्द कर दिया गया है। मौसम खराब होने की वजह से जमशेदपुर के लिए उड़ान में देरी हो रही है।

मौसम खराब के चलते पीएम मोदी ने रांची एयरपोर्ट से ही ऑनलाइन 6 वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दी है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो सहित बीजेपी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। वहीं, अब पीएम मोदी के संबोधन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की तलाश की जा रही है। अगर मौसम ठीक होता है तो पीएम जमशेदपुर के लिए रवाना होंगे।

बता दें कि बारिश के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टाटानगर रेलवे स्टेशन कार्यक्रम स्थगित हो गया है। प्रदेश बीजेपी की ओर से यह जानकारी दी गई है कि भारी बारिश के कारण जमशेदपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो कार्यक्रम को रद्द करने का फैसला लिया गया, लेकिन परिवर्तन महारैली तय समय से होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button