यूपी के 29 IAS अफसरों के तबादले; कई जिलों के बदले DM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शुक्रवार आधी रात को 29 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शुक्रवार आधी रात को 29 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया हैं। शाहजहांपुर, प्रयागराज समेत कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गए है। डीपी सिंह शाहजहांपुर के जिलाधिकारी बनाए गए है। वहीं, IAS रविंद्र सीएम योगी के विश्वसनीय अफसर माने जाते हैं। सीएम ने उन्हें सबसे महत्वाकांक्षी काम प्रयागराज कुंभ को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी है।



आगरा के जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी को राहत आयुक्त बनाया गया है। बताया जा रहा है कि सरकार राहत आयुक्त जीएस नवीन के कामकाज से संतुष्ट नहीं थी। इसलिए बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं के बीच उन्हें हटाकर भानु चंद्र गोस्वामी को तैनात किया है। आगरा में अरविंद बंगारी को भेजा गया है। वहीं, बरेली नगर निगम की आयुक्त निधि गुप्ता को अमरोहा का जिलाधिकारी बनाया गया है। फिरोजाबाद नगर निगम के आयुक्त घनश्याम मीणा को हमीरपुर का डीएम बनाया गया। मीणा फिरोजाबाद विकास प्राधिकरण के वाइस चेयरमैन थे। IAS रविंद्र सिंह फतेहपुर के जिलाधिकारी बनाए गए हैं।



