Bihar
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले संजय झा

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा (Sanjay Jha) ने गुरुवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उत्तर बिहार में रेल नेटवर्क और ट्रेनों की संख्या बढ़ाने तथा यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए एक ज्ञापन सौंपा।
राज्यसभा सांसद ने आगे लिखा, “हमारा मानना है कि उत्तर बिहार में रेल नेटवर्क एवं सुविधाओं का विस्तार होने पर न केवल करोड़ों लोगों के लिए आवागमन सुगम होगा, बल्कि पिछड़े जिलों में विकास की रफ्तार और तेज होगी।”




