धर्म

आज इन राशियों के जातक पाएंगे बेपनाह संपत्ति का लाभ

शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने के लिए हर दाव खेल सकते हैं, इसलिए उनसे निपटने के लिए अपनी स्ट्रेटेजी सोच कर रखें

मेष : शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने के लिए हर दाव खेल सकते हैं, इसलिए उनसे निपटने के लिए अपनी स्ट्रेटेजी सोच कर रखें।

वृष: बेकार के कामों की तरफ भटकते अपने मन पर जब्त रखें, ताकि आपसे कोई गलत फैसला न ले लिया जाए मगर जनरल हालात अनुकूल चलेंगे।

मिथुन: कोर्ट-कचहरी के साथ जुड़े किसी काम के लिए आप भागदौड़ तो कर सकते हैं मगर नतीजा शायद आशानुकूल न मिलेगा।

कर्क : जनरल सितारा सुदृढ़ जो आपको हिम्मती, उत्साही, कामकाजी तौर पर व्यस्त तथा एक्टिव रखने वाला है, शत्रु कमजोर रहेंगे।

सिंह: सितारा बेशक व्यापार-कारोबर के कामों के लिए फेवरेवल तो है मगर कामकाजी कोशिशें-ज्यादा सावधान होकर करनी ठीक रहेंगी।

कन्या : व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, कोशिशों-इरादों में कामयाबी मिलेगी, मगर ज्यादा ठंडी वस्तुएं कम यूज करनी चाहिए।

तुला : चूंकि सितारा उलझनों, झमेलों तथा पेचीदगियों वाला है इसलिए सोचे-समझे बगैर कोई कोशिश न करनी सही रहेगी।

वृश्चिक: खेती उत्पादों, खेती उपकरणों, खादों-बीजों, करियाना वस्तुओं का काम करने वालों को अपने काम में भरपूर लाभ मिलेगा।

धनु : कोई भी सरकारी काम या कोशिश सहजता के साथ न करें क्योंकि अनमने मन से किया गया कोई भी यत्न सिरे न चढ़ेगा।

मकर: सोच-विचार में नैगेटिविटी की पैठ हावी रहेगी, इसलिए ध्यान रखें कि आपसे कोई गलत काम न हो जाए।

कुम्भ : सितारा सेहत के लिए ढीला, नाप-तोल कर खान-पान करना सही रहेगा, मगर जनरल हालात पहले जैसे बनेंगे।

मीन: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, मगर फैमिली फ्रंट पर परेशानी तथा तनातनी रहने का डर बना रह सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button