सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम आज बनेंगे BJP के सदस्य, भूपेंद्र चौधरी ग्रहण कराएंगे सदस्यता
राजधानी लखनऊ के विश्वेश्वरैया सभागार में आज सदस्यता अभियान का कार्यक्रम होगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और डिप्टी सीएम केशव मौर्य मौजूद रहेंगे।

2 सितंबर यानी कल भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत हो चुकी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी का सदस्य बनाए जाने साथ ही सदस्यता अभियान का शुभारंभ हो गया। आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे।
बता दें कि राजधानी लखनऊ के विश्वेश्वरैया सभागार में आज सदस्यता अभियान का कार्यक्रम होगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और डिप्टी सीएम केशव मौर्य मौजूद रहेंगे। सीएम योगी को आज बीजेपी का सदस्य बनाया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सीएम योगी को सदस्यता दिलाएंगे। उत्तर प्रदेश में 3 करोड़ से ज्यादा नए बीजेपी सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 8800002024 पर मिस कॉल कराकर बीजेपी के सदस्य बनाए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। इसके साथ ही सदस्यता अभियान की लॉन्चिंग होगी। इस दौरान प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह मौजूद रहेंगे।

सदस्यता अभियान में 5 लाख मुसलमानों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिले 3.62 करोड़ से अधिक वोट का 75 प्रतिशत नए सदस्य बनाने हैं। इस लिहाज से 2.72 करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सदस्यता अभियान के गणित में सफलता मिली तो आगे हर चुनाव में जीत की प्रबल संभावना है। इससे लोकसभा चुनाव 2024 का बदला लिया जा सकता है।

सीएम योगी ने की अपील
सोमवार को सीएम योगी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”आज से प्रारंभ हो रहा भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान व्यक्ति को राष्ट्र प्रथम की भावना, जनसेवा के संकल्प, अंत्योदय के प्रण और विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के साथ जोड़ने का आंदोलन है।” इसी पोस्ट में उन्होंने कहा, ”आइए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदत्त ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ मंत्र को आत्मसात कर भाजपा के हम सभी कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता से इस राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाएं। ध्यान रहे, कोई घर, कोई व्यक्ति, कोई वर्ग छूटने न पाए।”



