Madhya Pradesh

जयारोग्य अस्पताल के ICU में आग लगने से मचा हड़कंप; 1 मरीज के मौत

सुबह एक गंभीर हादसा हुआ, जब ट्रॉमा सेंटर के ICU में आग लग गई। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, जिससे ICU का एसी फट गया और पूरे कमरे में आग फैल गई।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित जयारोग्य अस्पताल में आज सुबह एक गंभीर हादसा हुआ, जब ट्रॉमा सेंटर के ICU में आग लग गई। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, जिससे ICU का एसी फट गया और पूरे कमरे में आग फैल गई। इस हादसे में एक मरीज की मौत हो गई है।

आज सुबह ट्रॉमा सेंटर के ICU में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे एसी में विस्फोट हो गया और आग लग गई। घटना के समय ICU में 10 मरीज भर्ती थे, जिनकी हालत नाजुक थी। आग की वजह से ICU के अंदर धुंआ भर गया और वहां मौजूद लोगों का बुरा हाल हो गया।

अस्पताल के स्टाफ ने फौरन राहत कार्य शुरू किया और एक-एक करके सभी मरीजों को ICU से बाहर निकाला। इस प्रयास के दौरान 9 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन शिफ्टिंग के दौरान एक मरीज की मौत हो गई। यह मरीज पिछले दो दिनों से वेंटिलेटर पर था।

जयारोग्य अस्पताल, जो मध्य प्रदेश के सबसे बड़े अस्पतालों में गिना जाता है, के प्रबंधन ने घटना के तुरंत बाद दमकल कर्मियों और पुलिस को सूचित किया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और स्थिति को नियंत्रित किया। अस्पताल प्रबंधन ने भी फौरन मौके का जायजा लिया और आग की वजह की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और इमरजेंसी प्रबंधन के लिए एक गंभीर चेतावनी है। अस्पताल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और सुनिश्चित किया जा रहा है कि ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button