नहीं थम रहा भेड़ियों का आतंक; मां के साथ सो रही 2 साल की मासूम को निगला
पिछले डेढ़ महीने से भेड़ियों लोगों पर हमला कर उन्हें अपना शिकार बना रहे है। भेड़ियों के इस आतंक से लोग बहुत परेशान है।

उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़ियों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पिछले डेढ़ महीने से भेड़ियों लोगों पर हमला कर उन्हें अपना शिकार बना रहे है। भेड़ियों के इस आतंक से लोग बहुत परेशान है। रविवार एक बार फिर भेड़ियों ने खूनी खेल खेला और 2 साल की मासूम को अपना शिकार बना लिया। वही, एक बुजुर्ग महिला पर भी भेड़िए ने हमला कर उसे घायल कर दिया। इन हमलों के बाद लोग एक बार फिर दहशत में आ गए है। वन विभाग को इन हमलों की जानकारी दी गई है।
हरदी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटिया के मजरा बाराबिगहा निवासी कमला( 60) पर भी भेड़िए ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे घर के अंदर आंगन मे लेटी कमला पर हमले से वो चीख पड़ी। उनकी आवाज सुनकर परिजन वहां पहुंचे और आनन-फानन मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महसी पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।




