uttar pradesh

इंग्लैंड की लुसी बनेगी बरेली के शिवम की दुल्हन, जाने रोमांटिक लव स्टोरी

बरेली के शिवम मिश्रा और इंग्लैंड की लुसी रालिंग की प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात चीन में हुई थी, जहां शिवम नौकरी करते थे।

बरेली। बरेली के शिवम मिश्रा और इंग्लैंड की लुसी रालिंग की प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात चीन में हुई थी, जहां शिवम नौकरी करते थे। लुसी मैनचेस्टर से थीं और दोनों के बीच प्रेम हो गया। भले ही दोनों के धर्म अलग हैं, लेकिन प्रेम के आगे ये सब बातें छोटी हो जाती हैं।

एक मशहूर गीत की चंद लाइनों में कुछ फेरबदल किया जाए तो यह लुसी और शिवम की प्रेम कहानी है। उनकी प्रेम कहानी में ना देश की सीमा है ना धर्म का बंधन है। बस दो प्यार करने वालों का मन है। शिवम मिश्रा बरेली के रहने वाले हैं और उनकी शिक्षा बरेली के ही स्कूल व कालेज से हुई है। नौकरी करने के लिए वह चीन चले गए थे, जहां उनकी मुलाकात लुसी रालिंग से हुई। लुसी मैनचेस्टर की रहने वाली हैं और दोनों के बीच प्रेम हो गया।

दोनों ने शादी का फैसला किया और शुक्रवार को कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन किया है। अगर सब ठीक रहा तो जल्द ही उनका विवाह प्रमाण पत्र जारी हो जाएगा। शिवम के साथ उनकी बहन शिवी मिश्रा और उनके दोस्त भी थे। इस प्रेम कहानी में दोनों के परिवार वालों की सहमति भी शामिल है। दोनों परिवारों ने इस शादी के लिए अपनी सहमति दे दी है और जल्द ही दोनों की शादी हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button