देश

दिल्ली पुलिस के 18 कर्मियों, हरियाणा के 12 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक

दिल्ली पुलिस के 18 कर्मियों और गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त सहित हरियाणा के 12 पुलिस अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस के 18 कर्मियों और गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त सहित हरियाणा के 12 पुलिस अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आधिकारिक बयान के अनुसार, गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया। बयान के मुताबिक, अरोड़ा के अलावा, हरियाणा के 11 अन्य पुलिस अधिकारियोंको प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया।

वर्ष 1998 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी विकास अरोड़ा को पिछले वर्ष अगस्त में गुरुग्राम का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया था। इससे पहले, वह फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त के रूप में तैनात थे।

अधिकारियों के अनुसार, पुरस्कार के लिए चुने गए दिल्ली पुलिस के अधिकारियों में से दो को विशिष्ट सेवा के लिए जबकि 16 को सराहनीय सेवा के लिए पदक से सम्मानित किया जाएगा।

दिल्ली के संयुक्त पुलिस आयुक्त आत्माराम वासुदेव देशपांडे और सहायक पुलिस आयुक्त (सेवानिवृत्त) शशि बाला को विशिष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

संयुक्त पुलिस आयुक्त सुमन गोयल, पुलिस उपायुक्त रजनीश गर्ग, सहायक पुलिस आयुक्तों- सत्यपाल सिंह, रेनू लता, नीरज टोकस, अरविंद कुमार, दिनेश चंद्र पुंडोरा, निरीक्षकों- दिनेश कुमार शर्मा, देवेंद्र कुमार, राकेश सिंह राणा, सतेंद्र पूनिया, उपनिरीक्षक शाहजहां एस, सहायक उपनिरीक्षकों- सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह और घुड़सवार पुलिस इकाई के दो अधिकारी-उपनिरीक्षक सुरेश कुमार और सहायक उपनिरीक्षक हंसराज को सराहनीय सेवा के लिए पदक मिलेगा।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गृह मंत्रालय द्वारा साझा की गई सूची के अनुसार, हरियाणा से राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुने गए अन्य अधिकारियों में आईपीएस अधिकारी दीपक सहारन, कमलदीप गोयल, सुरिंदर सिंह भोरिया, विजय प्रताप, दीपक, पुलिस उपाधीक्षक संदीप कुमार, निरीक्षक अनिल कुमार और ओमप्रकाश, उपनिरीक्षक रामनिवास, संतोष और सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button