मोहल्ला समिति के अध्यक्षों ने सफाई मित्रों को बांधी राखी
नगर पालिका परिषद बडौत में संचालित आईटीसी मिशन द्वारा गठित मोहल्ला समिति के अध्यक्षों ने सफाई मित्रों को राखी बांधकर उनका सम्मान किया।

बागपत। नगर पालिका परिषद बडौत में संचालित आईटीसी मिशन द्वारा गठित मोहल्ला समिति के अध्यक्षों ने सफाई मित्रों को राखी बांधकर उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर पत्थर मंडी मोहल्ला समिति अध्यक्ष मीनाक्षी सिसोदिया मास्टर सीताराम गली की स्वच्छ मोहल्ला समिति के अध्यक्ष शिल्पी जैन वार्ड नंबर 3 आजाद नगर राजेश उज्जवल ने नगर पालिका के सफाई मित्रों को टीका लगाकर राखी बांधकर मिठाई खिलाकर पुष्प वर्षा के साथ उनका सम्मान किया। मीनाक्षी सिसोदिया ने सबसे कहा कि आप हमारे वार्ड के मुख्य व्यक्ति हो जो हमारे वार्ड के लोगों की बच्चों की सुरक्षा प्रदान करते हैं। आपकी प्रतिदिन की सफाई से हमारे यहां स्वच्छता रहती है। नालियों की सफाई से मक्खी मच्छर नहीं पैदा होते जो सड़कों पर जीव जंतु मल मूत्र से खराब करते हैं, उन्हें उठाकर हम लोगों को बीमारियों से बचाते हैं। आप हमारे परिवार के एक सदस्य के रूप में काम करते हैं। हम आपके बहुत आभारी हैं। इस अवसर पर वार्ड 19 की अध्यक्ष शिल्पी जैन ने सफाई मित्रों पर फूल वर्षा कर उन्हें धन्यवाद दिया। अपने वार्ड को सफाई से रखने के लिए वार्ड 3 के अध्यक्ष राजेश उज्जवल ने सभी सफाई मित्रों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर नगर पालिका के सफाई मित्र राकेश कुमार पिंटू दीपक अक्षय सफाई नायक पिंकी राम सोनू जीबी मौजूद रहे।


