Maharashtra

कलक्ट्रेट कार्यालय का एक अधिकारी 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिला कलक्ट्रेट के एक वरिष्ठ अधिकारी को एक व्यक्ति से भूमि सौदे के मामले में मंजूरी देने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि 50 वर्षीय आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी उप जिलाधिकारी ने एक व्यक्ति से भूमि सौदे के लिए अनुमति देने के बदले में कथित तौर पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति ने भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) में शिकायत दर्ज कराई। टीम ने मंगलवार शाम कलक्ट्रेट कार्यालय में आरोपी को शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button