परशुराम खेड़ा मंदिर में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का किया गया सम्मान
परशुराम खेड़ा मंदिर बालैनी में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

बागपत।

परशुराम खेड़ा मंदिर बालैनी में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इसमें कावड़ मेला शांतिपूर्ण संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर सुप्रसिद्ध समाजसेवी चंद्रपाल सिंह पवार, गौरव, प्रदीप कुमार व संजय कुमार ने ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह, हरीश कुमार, उदल सिंह व नवीन भुल्ला का पटका पहनाकर सम्मान किया और उनके कार्यों की प्रशंसा की। चंद्रपाल सिंह पवार ने कहा कि कावड़ मेले के दौरान सभी पुलिसकर्मी मुस्तेदी के साथ डटे रहे और उन्होंने कावड़ मेले को शांतिपूर्ण संपन्न कराया, इसके लिए सभी ट्रैफिक पुलिस कर्मी बधाई के पात्र हैं। मंदिर के महंत सूरज मुनि जी महाराज व देव मुनि जी महाराज ने भी ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के कार्यों की सराहना की।

