Bihar

बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या

आलमगंज थाना क्षेत्र के बजरंगपुरी नहर के पास रात के करीब 10 बजे इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। मृतक का नाम अजय साह है। 50 वर्षीय अजय साह की हत्या क्यों की गई है इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है

बीती रात बदमाशों ने बीजेपी नेता सह डेयरी बूथ संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी।

आलमगंज थाना क्षेत्र के बजरंगपुरी नहर के पास रात के करीब 10 बजे इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। मृतक का नाम अजय साह है। 50 वर्षीय अजय साह की हत्या क्यों की गई है इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। उन्हें गोलियों से भूनने के बाद दोनों बदमाश बाइक से मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पटना सिटी एएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस घटना से जुड़े हर बिंदु पर छानबीन कर रही है। घटनास्थल पर पहुंचे पटना सिटी एएसपी शरथ आरएस ने बताया कि एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। परिजनों का बयान लिया जा रहा है। दो की संख्या में रहे बदमाश बूथ पर पहुंचे और फिर कहासुनी के बाद उन पर फायरिंग कर दी।

बताया जाता है कि गोली लगने से अजय साह जख्मी हो गए। इसी बीच गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग निकले। जख्मी हालत में अजय को उपचार के लिए निजी उपचार केंद्र ले जाया गया। वहां से परिजन एनएमसीएच अस्पताल लेकर गए। वहां के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की पुलिस जांच कर रही है। इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है कि घटना का कारण क्या हो सकता है। इसका पता किया जा रहा है। त्वरित रूप से पुलिस की टीम कार्य कर रही है। अभी तक के अनुसंधान में यह आया है कि दो अज्ञात बदमाश बाइक से पहुंचे थे। उन्होंने ही घटना को अंजाम दिया है।

उधर दुकान के भवन में रहने वाले एक किराएदार जयप्रकाश ने बताया कि हम लोग सो रहे थे कि अचानक गोली चलने की आवाज आई। नीचे आए तो देखा कि अजय शाह अचेत पड़े हुए हैं। आनन-फानन में हम लोग एनएमसीएच ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अजय शाह के भतीजे रोहन ने बताया कि वह शुरू से बीजेपी के सक्रिय नेता थे। बजरंग मंडल के अध्यक्ष रह चुके थे। वर्तमान में बीजेपी के पटना जिला महामंत्री थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button