एम एस बी इंटरनेशनल स्कूल में हुआ छात्र अनुशासन समिति का गठन
एम एस बी इंटरनेशनल स्कूल में वर्ष 2024-25के लिए छात्र अनुशासन समिति का गठन आज सोमवार दिनांक 12अगस्त 2024 को किया गया l

एम एस बी इंटरनेशनल स्कूल में वर्ष 2024-25के लिए छात्र अनुशासन समिति का गठन आज सोमवार दिनांक 12अगस्त 2024 को किया गया l
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री राजीव सिह जी ,डी.एल.सी. मेरठ ने दीपप्रज्वलित करके की l इस समय मुख्य अतिथि जी के साथ विद्यालय के चेयरमैन श्रीमान अजय भारद्वाज जी, प्रबंधक डॉक्टर रितिका राजीव भारद्वाज जी, प्रधानाचार्य श्री उमेश शर्मा जी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल श्री उमेश शर्मा जी ने की। अतिथियों ने स्कूल के नवनिर्वाचित छात्र परिषद के प्रतिनिधियों को बैज व स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया।
विद्यालय प्रधानाचार्य ने बताया कि इन्वेस्टीचर सेरेमनी एक महत्वपूर्ण अवसर है। जहां नव निर्वाचित छात्र परिषद के प्रतिनिधियों को कुछ भूमिकाएं और जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं। जिम्मेदारी का पदनाम और प्रतिनिधियों को अधिकार देना महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह उन्हें एक ही समय में शक्तिशाली और देखभाल करने का आजीवन कौशल सिखाता है। युवा नेता न केवल मार्गदर्शन करते हैं, बल्कि अन्य छात्रों को भी प्रेरित करते हैं कि उनकी रणनीतिक योजना, समस्या समाधान, संगठनात्मक और संचार कौशल के साथ अंतर कैसे करें।
विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। स्कूल के प्रधानाचार्य ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। छात्र परिषद का गठन निम्न प्रकार से किया गया ।
छात्र परिषद
हेड बॉय वंश चौधरी
हेड गर्ल वनूदिता
वाइस हेड बॉय। प्रयास
वाइस हेड गर्ल। इशिका चौधरी
स्पोर्ट्स कैप्टन। मनीष कश्यप
हाउस कैप्टन
आर्यभट्ट हाउस। वंशपोसवालXI
आजाद हाउस। अक्षित शर्मा X I
कलाम हाउस। मनीषकश्यप XIIB
प्रगति हाउस वंश चौधरीXIIB
छात्र परिषद के नए पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया गया। विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर रीतिका राजीव भारद्वाज जी ने विद्यार्थियों से कहा कि आप देश के भविष्य हैं। यहां से पढ़ कर कोई राजनीति के क्षेत्र में आएगा, कोई आईएएस बनेगा, कोई आईपीएस बनेगा तो कोई डॉक्टर व इंजीनियर होगा। आगे आप जिस भी क्षेत्र में जाएं अपने साथ अपने परिवार, जिले के साथ स्कूल का भी नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान स्कूल की छ्त्राओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर श्रम कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश सरकार के सदस्य श्री नमन भारद्वाज जी, श्रीमती दुर्गेश पालीवाल प्रधानाचार्या एमएसबी एजुकेशनल महाविद्यालय ,श्री शिवम भारद्वाज जी ,उपप्रधानाचार्य
श्रीमती अर्चना भारद्वाज, शशि शर्मा
ममता शर्मा, आभा शर्मा , विभा शर्मा
अनीता चौहान ,श्री मनोज जी
श्री रविन्द्र शर्मा, श्रीविकासजी
प्रीति जी, रितु जी आदि ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय
सहयोग किया ।


