Uncategorized

सोमवार को अखण्ड भारत संकल्प समिति द्वारा जिलाधिकारी बागपत को एक ज्ञापन सौपा गया

जिनमे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडो वेधानिक मानचित्रो व सुरक्षा उपकरणो कि अनदेखी की गयी हैं

ज्ञापन के माध्यम से समिति के कार्यकर्ताओ ने बताया कि जिले मे ओयो, कोयो व अन्य नाम से होटल खुले हुए हैं। जिनमे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडो वेधानिक मानचित्रो व सुरक्षा उपकरणो कि अनदेखी की गयी हैं। ये होटल वेश्यावृति जैसे अनैतिक कार्यों मे संलिप्त होते हैं जिसका युवा पीढ़ी को गलत सन्देश जाता हैं ऐसे होटल स्कूल कॉलेज के आस पास खोले गए हैं। जिससे स्कूल कालेज जाने वाले छात्र छात्राओं पर बुरा असर पड़ता हैं ओयो कोयो नाम से चल रहे होटलों को लेकर पहले भी अन्य संघटनो द्वारा ज्ञापन दिए जा चुके हैं जिसमे अभी तक कोई कार्यवाही नहीं गयी।
समिति के कार्यकर्ताओ ने ऐसे होटलों की जांच कर कार्यवाही करने की मांग की  ज्ञापन देने वालों मे प्रियंका आर्या, मनोज आर्य, राकेश आर्य, पारुल आर्या, मधुसूदन शास्त्री, अंकित बड़ोली, जयकुमार कंडेरा, सत्यवीर ठाकुर, कपिल शर्मा, पूजा शर्मा, कपिल शास्त्री, राजीव राजपूत, दीपक मानव, मनु तिवारी, ललित, राजू चौहान, हिमांशु कौसिक, कुंदन, आदि कार्यकर्ता व समाज के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button