चलती कार में इंजीनियरिंग छात्रा से दुष्कर्म, अर्द्धनग्न हालत में सड़क पर फेंका
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। छात्रा लखनऊ की रहने वाली है और डॉ. भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से अध्ययन कर रही थी। घटना के बाद से वो डिप्रेशन में आ गई है।

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां सिकंदरा थाना क्षेत्र में युवक ने शनिवार शाम इंजिनियरिंग छात्रा को जबरन कार में बिठाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। छात्रा लखनऊ की रहने वाली है और डॉ. भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से अध्ययन कर रही थी। घटना के बाद से वो डिप्रेशन में आ गई है।
छात्रा ने बताया कि आरोपी विश्वविद्यालय में कई लड़कियों को बहला कर संबंध बना चुका है। कई बार उनसे भी दोस्ती का प्रयास किया पर उन्होंने मना कर दिया। इस बात से क्षुब्ध होकर उसने विभाग अध्यक्ष से उनके बारे में झूठी शिकायत कर दी। इसके कारण उसकी मार्कशीट अभी नहीं मिल पाई है। पीड़िता घटना के बाद से डिप्रेशन में है। तहरीर में उसने साफ लिखा है कि अब वो शादी के लायक नहीं रही है। वो आरोपी को सजा दिलाने के लिए यूपीएससी परीक्षा पास करेगी। जिस तरह उसकी इज्जत खराब की है वैसे ही वह आरोपी का हाल करेगी।




