uttar pradesh
लखीमपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ताजिया, दो लोगों की मौत का सामने आया Live वीडियो

यूपी के लखीमपुर खीरी में गुरुवार को ताजिया निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। घटना अमीर नगर के गर्दहा गांव की है। यहां ताजिया हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि दो दर्जन से ज्यादा ताजिएदार गंभीर रूप से झुलसे बताए जा रहे हैं। हाईटेंशन तार से ताजिये के टकराने के बाद ब्लास्ट हुआ। इसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।




