चार दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में चैंपियनशिप जीतकर क्षेत्र का किया नाम रोशन
पहलवान अक्षय राणा ने उत्तराखंड में चार दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंडर -17 सब जूनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप जीतने पर ग्राम वासी करेंगे 20 जुलाई को सम्मान समारोह आयोजित।

दोघट। थाना क्षेत्र के निररपुडा गांव निवासी पहलवान अक्षय राणा ने उत्तराखंड में चार दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंडर -17 सब जूनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप जीतने पर ग्राम वासी करेंगे 20 जुलाई को सम्मान समारोह आयोजित। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बागपत सांसद डॉक्टर राजकुमार सांगवान उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री अनिल कुमार, पूर्व विधायक वीरपाल राठी आदि खिलाड़ी के सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर आशीर्वाद प्रदान करेंगे। दाहा फेरू सिंह एकेडमी के पहलवान अक्षय राणा ने उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में कुश्ती चैंपियनशिप प्रतियोगिता जीतकर अपने गांव के साथ-साथ पूरे जनपद बागपत का नाम रोशन किया है। खिलाड़ी के कोच सुनील राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाली 20 जुलाई को निरपुडा गांव के बडा शिव मंदिर में एक भव्य सम्मान समारोह खिलाड़ी के सम्मान में आयोजित किया जा रहा है इस प्रतियोगिता के जीतने की सूचना जब गांव में मिली तो क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई, क्षेत्रवासी खिलाड़ी का सम्मान ढोल नगाड़ों के साथ करने की तैयारी कर रहे हैं। तथा परिवार जनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।


