Uncategorized

लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलिज मेरठ मे डॉ स्व० कैलाश प्रकाश जी की जयंती मनायी

प्राचार्य डा0 आर0सी0 गुप्ता ने कहा कि डॉ स्व० कैलाश प्रकाश जी का मेरठ और इस क्षेत्र के लिए दिया गया योगदान अद्वितीय व अविस्मरणीय है।

मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलिज मेरठ मे डॉ स्व० कैलाश प्रकाश जी की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनायी गई। प्राचार्य डा0 आर0सी0 गुप्ता ने कहा कि डॉ स्व० कैलाश प्रकाश जी का मेरठ और इस क्षेत्र के लिए दिया गया योगदान अद्वितीय व अविस्मरणीय है।
अस्थि रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ ज्ञानेश्वर टाँक ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में या चिकित्सा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय एवं मेडिकल कॉलेज की स्थापना का संपूर्ण श्रेय कैलाश प्रकाश जी को ही जाता है। कैलाश प्रकाश फाउंडेशन की टीम के श्री अमित जी ने उक्त जयंती के कार्यक्रम में बताया कि स्वतंत्रता सेनानी कैलाश प्रकाश का जन्म मेरठ के परीक्षितगढ़ के सामान्य परिवार में हुआ और गांधी जी के विचारों से प्रभावित होकर गांधी आंदोलन के दौरान स्वतंत्रता प्राप्ति के संघर्ष में उन्हें जेल जाना भी पड़ा। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद वह प्रदेश सरकार में शिक्षा व वित्त मंत्री भी रहे। उपरोक्त कार्यक्रम में डॉ अरविंद कुमार, डॉ राहुल सिंह, प्रशासनिक अधिकारी श्री ओमपाल सिंह, श्री राजकुमार शर्मा, श्री धीरेंद्र शुक्ला आदि उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button