कृषक इण्टर कालिज में राष्ट्रीय फलक पर परचम लहराने वाले पुरातन छात्र का भव्य सम्मान
कृषक इण्टर कालिज मवाना में भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर राष्ट्रीय स्तरीय बॉडी बिल्डर विद्यालय के पुरातन छात्र प्रथम सैनी को प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

मवाना(संवादाता आरके विश्वकर्मा)। कृषक इण्टर कालिज मवाना में भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर राष्ट्रीय स्तरीय बॉडी बिल्डर विद्यालय के पुरातन छात्र प्रथम सैनी को प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
शिक्षा के साथ-2, अनुशासन, एनसीसी, स्काउट व खेल के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाले नगर मवाना के ऐतिहासिक कृषक इण्टर कालिज के खेल मैदान पर बॉडी बिल्डिंग का कखग सीखने वाला विद्यालय का पुरातन छात्र प्रथम सैनी आज राष्ट्रीय फलक पर परचम लहराते हुए विद्यालय, गुरूजनों, अभिभावकों व क्षेत्र का नाम रोशन कर रहा है।
विद्यालय के राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने बताया कि बलिष्ठ काया के धनी प्रथम सैनी में प्रारम्भ से ही बॉडी बिल्डिंग के प्रति जुनून नजर आता था जिसको देखते हुए हमारे द्वारा हर सम्भव सहायता प्रदान करते हुए इस होनहार खिलाड़ी को उचित मंच प्रदान करते हुए इसका मार्गदर्शन किया गया जिसके परिणामस्वरूप कृषक इण्टर कालिज के खेल मैदान पर बॉडी बिल्डिंग का कखग सीखने वाला यह खिलाडी 2 बार चौधरी चरण सिंह विद्यालय का चैम्पियन रहते हुए अनेक राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व कर चुका है। इस होनहार खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ एवं प्रथम सैनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
मवाना निवासी बॉडी बिल्डर प्रथम सैनी ने बताया कि मैंने कृषक इण्टर कालिज से 2019 में हाईस्कूल व 2021 में इण्टरमीडिएट की परीक्षा पास की है। मृदुल व्यवहार के धनी विद्यालय के यशस्वी प्रधानाचार्य के कुशल मार्गदर्शन व आशीर्वाद के फलस्वरूप ही आज मैं इस मुकाम पर पहुंच कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहा हूँ। मेरे अन्दर एकाग्रता, संयम व खेल भावना को जागृत करने में प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार जी का अहम योगदान रहा है जिसके लिए मैं आजीवन उनका शुक्रगुजार रहूंगा। मैं अपनी प्रत्येक सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों व प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार जी को देता हूँ। अपने पुरातन विद्यालय में सम्मान पा कर मैं गर्व की अनुभूति महसूस कर रहा हूँ एवं इस अमूल्य सम्मान के लिए प्रधानाचार्य जी का आभार व्यक्त करता हूँ।
इस अवसर चौधरी नरेशपाल, संजीव कुमार(रसायन), अरविन्द विजयी, लेफ्टिनेंट चन्द्रप्रताप सिंह, विनोद लाम्बा, सचिन मलिक, राजेश मसूरी, नाहर सिह, मौसम रजा आदि उपस्थित रहे।


