नौचंदी मेला पटेल मंडप में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा डांस प्रस्तुत किया
प्रांतीयकृत नौचंदी मेला पटेल मंडप में, श्रीमती ममता अहलावत द्वारा माननीय सोमेंद्र तोमर जी को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा डांस प्रस्तुत किया गया

प्रांतीयकृत नौचंदी मेला पटेल मंडप में, श्रीमती ममता अहलावत द्वारा माननीय सोमेंद्र तोमर जी को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा डांस प्रस्तुत किया गया दर्शकों द्वारा नन्हे-नन्हे बच्चों का फिल्मी गानों पर जैसे फिल्म मोहरा का एक दो तीन, अल्लाह दुहाई है, और लूट पुट गया आदि फिल्मी गानों पर पर डांस किया जिसे देखकर दर्शकों का मन मोहित हो गया और पटेल मंडप उनकी तालियो की आवाज से गूंजने लगा कार्यक्रम के पश्चात सभी छोटे-छोटे बच्चों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया किया। उसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम में संस्कृति विभाग द्वारा कलारनेट वादन और शहनाई वादन की प्रस्तुति की गई। जिसकी दर्शकों द्वारा खूब सराहना की गई । पटेल मंडप में लगभग 70 से 80 दर्शकों द्वारा तबला और शहनाई की धुन सुनकर तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। कल दिनांक 5 जुलाई 2024 को भी सांस्कृतिक विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा ।


