छात्र छात्राओं को अच्छी शिक्षा देने के लिए आकाश इंस्टीट्यूट मेरठ की और से सेमिनार आयोजित
डीपीएम पब्लिक स्कूल बहसूमा में गुरूवार को आकाश इंस्टीट्यूट मेरठ के द्वारा सेमिनार आयोजित किया गया।

बहसूमा। डीपीएम पब्लिक स्कूल बहसूमा में गुरूवार को आकाश इंस्टीट्यूट मेरठ के द्वारा सेमिनार आयोजित किया गया। जिसमें एरिया बिजनेस हेड सचिन त्यागी व मार्केटिंग हेड दीपांशु के द्वारा सेमिनार का संचालन किया गया। डीपीएम विद्यालय का प्रयास है कि हमारे बच्चे जो JEE या NEET की तैयारी करना चाहते हैं। परंतु वे शहर तक नहीं पहुंच पाते हैं और उनके पास समय का अभाव है। उन्हें डीपीएम विद्यालय में ही तैयारी कराई जाए। आकाश इंस्टीट्यूट भी अपनी कक्षाएं चलाने के लिए तैयार है। इस अवसर पर विद्यालय सचिव जगदीश त्यागी भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों को विद्यालय के बाद पर्याप्त समय नहीं मिलता है और वह इस तरह के कंपटीशन की तैयारी नहीं कर पाते हैं। इसलिए हम आकाश इंस्टीट्यूट के द्वारा जुड़कर अपने बच्चों का भविष्य सुधारने में प्रयास करना चाहते हैं। जल्दी ही आकाश इंस्टीट्यूट अपनी कक्षाएं नियमित रूप से संचालित करना चाहता है। प्रधानाचार्य जिया जैदी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि विद्यालय में ही इस तरह के कंपटीशन की तैयारी कराई जाए ताकि बच्चे आगे निकल सके और विद्यालय का नाम रोशन कर सकें।


