Punjab

भारत-पाक सरहद पर पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

फिरोजपुर भारत-पाक  सरहद पर बी.एस.एफ. द्वारा एक पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार किया गया है। 

फिरोजपुर भारत-पाक  सरहद पर बी.एस.एफ. द्वारा एक पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार पकड़े गए घुसपैठिए का नाम जैन अली है, जो अपनी उम्र 15 साल बताता है। उक्त नौजवान फिरोजपुर सरहद पर बी.एस.एफ. की चौकी कसोके के इलाके में पकड़ा गया है, जिसके पास से 363 रुपए पाकिस्तानी करेंसी बरामद हुई है।

जैसे ही ये घुसपैठिया भारत सरहद पर दाखिल हुआ तो बी.एस.एफ. ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बी.एस.एफ. द्वारा इस घुसपैठियों से पूछताछ की जा रही है और उसके भारत में दाखिल होने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button