Uncategorized

ए एस इंटर कॉलेज मवाना मेरठ का प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक मेरठ उपेन्द्र कुमार एवं जीआईसी के उपप्रधानाचार्य / सह जिला विद्यालय निरीक्षक प्रशान्त चौधरी ने किया औचक निरीक्षण

ए एस इंटर कॉलेज मवाना मेरठ में प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार तथा राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ के उपप्रधानाचार्य प्रशांत चौधरी के द्वारा विद्यालय का उचक निरीक्षण किया गया

मवाना (संवादाता आरके विश्वकर्मा)। ए एस इंटर कॉलेज मवाना मेरठ में प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार तथा राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ के उपप्रधानाचार्य प्रशांत चौधरी के द्वारा विद्यालय का उचक निरीक्षण किया गया विद्यालय में समस्त गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित पाई गई विद्यालय की साफ सफाई की व्यवस्था उच्च स्तरीय थी उसके उपरांत लोक भारती कार्यक्रम के निर्देशन में वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने वड , पाखंड, पीपल,नीम ,अनार‌,कदम‌, आंवला,नीम के पौधे रोपित किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद मवाना के चैयरमैन अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी तथा प्रधानाचार्य डॉ मेघराज सिंह के साथ प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक मेरठ उपेन्द्र कुमार, राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ के उपप्रधानाचार्य प्रशान्त चौधरी, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार जैन ने पौधे रोपित किए प्रशांत चौधरी ने बताया की लगातार बढ़ रहे तापमान को कम करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना पड़ेगा तथा पौधारोपण करने से महत्वपूर्ण पौधों की देखरेख का दायित्व भी लेना पड़ेगा अन्यथा आने वाले समय में जीवन को सुरक्षित रख पाना असंभव होगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button