“अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग फ्री दिवस” पर एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया
कार्यालय नगर पंचायत भोकरहेड़ी में शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत भोकरहेड़ी आलोक रंजन के नेतृत्व में "अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग फ्री दिवस" पर एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यालय नगर पंचायत भोकरहेड़ी में शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत भोकरहेड़ी आलोक रंजन के नेतृत्व में “अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग फ्री दिवस” पर एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे शासन की मनसा के अनुरूप आरंभ 4.0 के अंतर्गत प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध नगर में अभियान चलाया गया अभियान में विभिन्न दुकानों से लगभग 900 ग्राम पॉलीथिन जब्त कर जुर्माना लगाया गया इसी के साथ नगर पंचायत भोकरहेड़ी में निर्मित वेस्ट टू वंडर पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा कपड़े के थेलो का वितरण कर भविष्य में प्लास्टिक/पॉलीथिन न प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई गई ।कार्यक्रम में भोकरहेड़ी के ब्रांड एम्बेसडर श्री रमेश चंद,सभासद पति श्री अंकुर कुमार,स्वच्छ सारथी क्लब के सदस्य,स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के सदस्य,लिपिक संजीव शील, अभिषेक वत्स,मजनू कुमार,सुभाष चंद तथा अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


