Uncategorized

नौचंदी मेला पटेल मंडप में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में संस्कृति विभाग द्वारा कत्थक नृत्य एवं बच्चों के द्वारा डांस की प्रस्तुति की

नौचंदी मेला पटेल मंडप में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में संस्कृति विभाग द्वारा कत्थक नृत्य एवं बच्चों के द्वारा डांस की प्रस्तुति की गई। संस्कृति विभाग के कुछ बच्चों द्वारा श्री राम के वनवास के चरित्र का वर्णन किया गया

नौचंदी मेला पटेल मंडप में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में संस्कृति विभाग द्वारा कत्थक नृत्य एवं बच्चों के द्वारा डांस की प्रस्तुति की गई। संस्कृति विभाग के कुछ बच्चों द्वारा श्री राम के वनवास के चरित्र का वर्णन किया गया जिसमें केवट द्वारा श्री राम भगवान को नदी पार करने का दृश्य दिखाया गया जिसकी दर्शकों द्वारा खूब सराहना की गई । राम के चरित्र का वर्णन देखकर पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया । मोहम्मद शान द्वारा द्वारा पुराने गीतों को गाकर दर्शनों का मन मोह लिया पटेल मंडप में मुख्य विकास अधिकारी महोदया अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत कार्य अधिकारी जिला पंचायत एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे । पटेल मंडप में लगभग 50 से 60 व्यक्तियों द्वारा नृत्य का आनंद लिया । बच्चों के नृत्य का मंडप में उपस्थित दशकों ने अत्यधिक आनंद लिया और तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। कल दिनांक 4 जुलाई 2024 को भी सांस्कृतिक विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button