Uncategorized

यज्ञ कामधेनु है- तन्वी आर्या

जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत के मंत्री रवि शास्त्री के आवास , आवास विकास कॉलोनी बड़ौत में गुरुकुल चोटीपुरा की ब्रह्मचारिणी तन्वी आर्या के द्वारा यज्ञ संपन्न कराया गया।

जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत के मंत्री रवि शास्त्री के आवास , आवास विकास कॉलोनी बड़ौत में गुरुकुल चोटीपुरा की ब्रह्मचारिणी तन्वी आर्या के द्वारा यज्ञ संपन्न कराया गया।
यज्ञ की पुरोहित तन्वी आर्या ने कहा यज्ञ से देवताओं की पूजा, उनके गुना में वृद्धि तथा परस्पर सत्संगति होती है। यज्ञ से पृथ्वी ,जल ,वायु और अन्न आदि के विकार दूर होते हैं ।यज्ञ से पेड़ पौधे लगाने की प्रेरणा मिलती है। यज्ञ से दुःख ,दरिद्रता और शोक संताप दूर होते हैं। यज्ञ से पर्यावरण शुद्ध, पुष्ट एवं सुगंधित होता है ।यज्ञ से प्रकृति के औषधीय तत्वों को भरा जाता है । यज्ञ से मनुष्य स्वस्थ और प्रसन्न होता है। यज्ञ से मानव धर्म का परिपालन होता है ।यज्ञ से सात्विकता का विस्तार होता है ।यज्ञ से हमारा योग क्षेम सिद्ध होता है। यज्ञ से प्राण वायु की वृद्धि होती है ।यज्ञ से बुद्धि परिष्कृत होती है ।यज्ञ श्रेष्ठ कर्म है। यज्ञ कामधेनु है। यज्ञ हर जीवधारी के लिए लाभकारी है।
जिला सभा के मंत्री रवि शास्त्री ने बताया यज्ञ के कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे। जिससे समाज में जन जागृति आ सके। अगला यज्ञ शहीद पार्क में होगा। इस अवसर पर शिखा शास्त्री, मोनिका चौधरी, मुनेश खोखर, पुष्पा मान, रीता राणा, रेखा, कौशल्या देवी, शकुंतला तोमर, राजेश देवी,प्रधानाचार्य देशपाल सिंह, संजीव ठेकेदार, प्रबंधक संजीव पंवार, कपिल आर्य आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button